मड़हे और टिनशेड में लगी आग, किसानों को भारी नुकसान

मड़हे और टिन शेड में अज्ञात कारणों से लगी आग, तीन किसानों का गेहूं और भूसा जलकर राख

ड्रमंडगंज।
क्षेत्र के गलरा गांव में सोमवार दोपहर में अज्ञात कारणों से मड़हे व टिनशेड में आग लग गई।आग की लपटे उठती देख ग्रामीण सबमर्सिबल पंप की मदद से डिब्बा और बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग के विकराल रूप धारण करने पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया।आग की चपेट में आने से किसानों का गेंहू और भूसा जलकर राख हो गया।गलरा गांव निवासी बलराम शंकर तिवारी के घर पीछे स्थित मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की चपेट में आने से मड़हे के भीतर रखा भूसा व उपली जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के चलने से आग बगल में गुलाब तिवारी के टिनशेड तक जा पहुंची टिनशेड के अन्दर रखा, उपली भूसा जलकर राख हो गया। इसके बाद आग फैलते हुए मस्तराम तिवारी के टिन शेड तक जा पहुंची।आग की चपेट में आने से किसान मस्तराम तिवारी का टिनशेड के भीतर रखा करीब पांच कुंतल गेहूं और भूसा तथा उपली जलकर राख हो गया।आग ने पीपल के पेड़ को भी अपने चपेट में ले लिया फायर ब्रिगेड कर्मी सोहनलाल फायर मैन राजेश कुमार व वेद प्रकाश ने ग्रामीण शुभांशु मिश्रा विवेक मोहित धर्मेंद्र अनूप बालेश्वर अजय मनोकामना राजेश आशुतोष अरमान आदि की मदद से आग पर पूरी तरह से काबू पाया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल प्रभात दुबे ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित किसानो को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया

Related Posts

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देशजयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005…

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर