ड्रमंडगंज में भीषण आग: गाय और बछड़े की जलकर मौत, लाखों का नुकसान

अज्ञात कारणों से लगी आग गाय और बछड़े की जलकर हुई दर्दनाक मौत

गृहस्वामी के पुत्र के अनुसार आग से करीब चार लाख रुपए का हुआ नुकसान

ड्रमंडगंज।
क्षेत्र के नौगवां गांव में गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब टिनशेड के बने मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आग की चपेट में आने से टीनशेड के भीतर बंधे बछड़े की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने रस्सी खोलकर गंभीर रूप से झुलसी गाय को किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन गंभीर रूप से झुलसी गाय ने दो घंटे बाद दम तोड़ दिया।नौगवां गांव निवासी किसान मथुरा पाल अपने रिहायशी घर से सौ मीटर दूर टिनशेड का मकान बनाकर भूसा और गृहस्थी का सामान रखे हुए थे।टिनशेड के बाहरी हिस्से में गाय और बछड़ा बांधे हुए थे। दोपहर में अज्ञात कारणों से टिनशेड के भीतर रखे भूसा और गेंहू में आग लग गई।आग की लपटे उठता देख ग्रामीण डिब्बा बाल्टी में पानी लेकर पानी बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने टिनशेड के नीचे बंधी गाय को किसी तरह से बाहर निकाला लेकिन आग की लपटों से बछड़ा घिर और जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए सबमर्सिबल पंप की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान की सूचना के बावजूद पशुचिकित्साधिकारी हलिया देर शाम तक मृत गाय और बछड़े का हाल जानने नही पहुंच सके जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। शाम पांच बजे के करीब नौगवां गांव पहुंचकर एसडीएम लालगंज अजीत कुमार लेखपाल नवीन कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित किसान को शासन से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंचे एसआइ सुभाष यादव ने भी घटना के संबंध से पीड़ित किसान से जानकारी ली।गृहस्वामी के पुत्र विद्याधर पाल ने बताया कि आग की चपेट में आने से गाय और बछड़ा की दर्दनाक मौत हो गई।आग से पचास कुंतल गेहूं,थ्रेसर, पंपिंग सेट मशीन,50 नग सिंचाई की हस्ती पाइप,दस कुंतल सरसों, साइकिल, करीब 15 बीघे का भूसा, चारपाई और गृहस्थी के अन्य सामान जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि आग से करीब चार लाख रुपए की क्षति हुई है। बताया कि सूचना के बावजूद पशुचिकित्साधिकारी हलिया मृत गाय और बछड़े का हाल जानने तक नही पहुंचे।

Related Posts

ग्वालियर में CM मोहन यादव का किसान संवाद, बोले— किसानों की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं

ग्वालियर में CM मोहन यादव का किसान संवाद बोले किसानों की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं एंकर – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर पहुंचे…

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, तकनीकी खामी दूर कर तड़के 4:50 बजे खोला गया गेट

प्रवाह के दौरान आई तकनीकी खामी को रात भर दूर करने में जुटीं एसडीआरएफ एवं जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ग्वालियर में CM मोहन यादव का किसान संवाद, बोले— किसानों की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, तकनीकी खामी दूर कर तड़के 4:50 बजे खोला गया गेट

निदान फॉल में बढ़ा जलस्तर, बीच में फंसे दो युवक; पुलिस-वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू

स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, शादी में जाते समय हुआ हादसा

नरवर में मूंगफली बीज वितरण पर बवाल, किसानों का चक्का जाम

प्रेम प्रसंग के शक में पति पर जानलेवा हमला!