ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट में दाखिल

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट में दाखिल, सुनवाई जल्द

​एंकर- राजधानी भोपाल के चर्चित त्रिषा शर्मा आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी समर्थ सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने माननीय उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका प्रस्तुत की है। अधिवक्ता ने बताया कि गत 12 मई 2026 को त्रिषा ने अपने घर की छत पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद, मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और दबाव के चलते पुलिस ने समर्थ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें आरोपी बनाया था।
​अधिवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए आगे बताया कि भोपाल के सत्र न्यायालय (सेशन कोर्ट) द्वारा मृतका की सास श्रीमती गिरीबाला सिंह को पहले ही अग्रिम जमानत का लाभ दिया जा चुका है, जबकि समर्थ सिंह की याचिका वहां से निरस्त कर दी गई थी। इसी निर्णय से व्यथित होकर अब हाई कोर्ट का रुख किया गया है। इस नई अग्रिम जमानत याचिका पर कल दिनांक 22 मई 2026 या सोमवार 25 मई 2026 को सुनवाई होने की संभावना है।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय