जाफरगंज थाने में जनसुनवाई, वृद्ध महिला की बात सुन भावुक हुए एसपी

वृद्ध मां की बात सुन भावुक हुए एसपी, जाफरगंज थाने में सुनी गई लोगों की फरियाद

जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी के जाफरगंज थाने में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं । कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए और एक मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया । खूंटाझाल गांव के भूमि विवाद को लेकर एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी दी । इस दौरान एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने कहा, “सच्चाई कभी छुप नहीं सकती, कागज के फूलों से खुशबू कभी आ नहीं सकती।” उनकी बात सुनकर एसपी सहित मौजूद लोग भावुक हो उठे । इसके बाद एसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और लापरवाही मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानाध्यक्ष पीड़ितों की समस्याओं का कागज में नहीं मौके पर जाकर निस्तारण करें ।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा