स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों पर महिलाओं का विरोध

स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल , महिला उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

तहसील बिन्दकी के जाफरगंज विद्युत उपकेंद्र कसियापुर में बुधवार को आयोजित मेगा कैंप में भारतपुर गांव की करीब डेढ़ दर्जन महिलाएं हाथों में स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचीं और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर जमकर विरोध जताया । महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गया है , जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है ।
गुस्साई महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद स्मार्ट मीटर उपकेंद्र परिसर में ही छोड़ दिए और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए वापस लौट गईं । उनका कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई संतोषजनक समाधान नहीं किया गया ।
मेगा कैंप में कुल 46 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । अवर अभियंता देवदत्त चौरसिया ने बताया कि शेष शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध के बाद अधिकारियों ने उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का यह विरोध पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा