बदायूं में लीगेसी वेस्ट निस्तारण अभियान शुरू, रसूलपुर डंपिंग ग्राउंड होगा प्रदूषणमुक्त

बदायूं में शुरू हुआ लीगेसी वेस्ट निस्तारण अभियान, रसूलपुर डंपिंग ग्राउंड होगा प्रदूषणमुक्त

बदायूं।
नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

नगर पालिका की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य वर्षों से जमा पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर क्षेत्र को प्रदूषणमुक्त बनाना है। लंबे समय से रसूलपुर डंपिंग ग्राउंड पर जमा लीगेसी वेस्ट स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। कचरे से उठने वाली दुर्गंध, जहरीली गैसें और प्रदूषण के चलते आसपास के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि नगर पालिका ने इस कार्य की जिम्मेदारी ‘श्री कामद इंटर प्राइजेज’ कंपनी को सौंपी है। कंपनी आधुनिक मशीनों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कचरे का उपचार करेगी। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत प्रतिदिन लगभग 60 मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट का निस्तारण किया जाएगा। इससे धीरे-धीरे वर्षों से जमा कचरा पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा