वायरल वीडियो पर पिछोर पुलिस का स्पष्टीकरण, युवक ने मांगी माफी

डबरा पुलिस अनुभाग के पिछोर थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जिसमें थाने के मुख्यचैनल गेट को बंद दिखाया गया था और उस समय थाने पर कोई भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था,वायरल वीडियो में पुलिस कि कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन वायरल वीडियो में एक पक्ष हीं दिखाया गया है जब कि थाने पर मौजूद पुलिस कर्मी ने युवक से देर रात बात की और उसका शिकायती आवेदन लिया गया, सूचना पर से थाना प्रभारी देर रात अपने थाना पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे।गश्त से लौटने के बाद युवक को थाना प्रभारी ने सुना और उसके बताए स्थान पर जा कर घटना कि तपतीश की तो मामला कुछ और ही निकला, युवक नशे का आदि है रात में शराबी पुकार थाने पहुंचा था।उसी समय युवक द्वारा आधा अधूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया,जब सुबह वायरल वीडियो के संबंध में बात की तो वह पुलिस माफ़ी मांगने लगा।वायरल वीडियो में कुछ सेकंड के लिए थाने के अंदर एक पुलिस कर्मी आवाज़ देता हुआ देख रहा है और पुलिस कर्मी अपनी मौजूद दिखा रहा है। जबकि इस पूरे मामले में नया खुलसा यह हुआ कि पत्रकार बनकर नशे में देर रात्रि लुट की FIR दर्ज कराने थाने पहुंचा था,पुलिस ने फरियाद को सुनी और प्राथमिकी रिपोर्ट भी दर्ज कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मीडिया के प्रश्न पर पिछोर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवम सिंह राजावत ने बताया कि हाल ही में थाना क्षेत्र के सहोना गांव में एक गोलीकांड की घटना हुई थी,उसी सिलसिले में देर पहले थाना क्षेत्र में देर रात गश्त किया फिर गोलीकांड के आरोपियों कि धरपकड़ के लिए दो पुलिस पार्टी करना कि गई। उस समय एक पुलिस कर्मी थाने पर मौजूद थे, बाकि आरोपियों कि धरपकड़ एवं रात्रि गश्त में तैनात थे। इसी बीच युवक का नशे कि हालत में थाना आना हुआ और उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया,जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए थे। फिलहाल नशे के आदि युवक सुबह पुलिस माफ़ी मांगी और वायरल वीडियो को सोशल मीडिया ग्रुपों से हटाया,तब तक अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका था,लेकिन यह बात सही है कि देर रात थाने का मुख्य गेट बंद था।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा