भरतपुर में कैलाश चौधरी ने किसानों से किया संवाद, जैविक खेती पर दिया जोर

किसान मोर्चाप्रदेश अध्यक्ष कैलाश चैाधरी ने किया किसान संवाद
किसान जैविक खेती के लिए आधुनिक यंत्रों का उपयोग करें-कैलाश चैाधरी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चैाधरी के भरतपुर आगमन पर कमालपुरा बाॅर्डर पर जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में सैंकडों कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और पुष्प वर्षा कर जोरदार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से संभव हो सका है। राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को पूर्ण रूपेण आत्मनिर्भर बनाना है।
किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कैलाश चैाधरी ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं राजस्थान की भजनलाल सरकार किसानों के उत्थान, कृषि विकास एवं ग्रामीण समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार किसानों की आय बढाने, सिचांई सुविधाओं का विस्तार करने, उन्नत बीज, कृषि उपकरणों एवं विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति देने का कार्य कर रही है। किसानों से संवाद करते हुए आगे कहा कि धरती मां को केमिकल मुक्त बनाने का प्रयास करें जिसके लिए जैविक और प्राकृतिक खेती का तरीका अपनायें। स्वस्थ्य अनाज जब हमारी युवा पीढी खायेगी तो वह भी स्वस्थ्य एवं मस्त बनेगी तो देश मजबूत बनेगा। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से फसलों का उत्पादन करें जो कम समय, कम लागत, कम पानी और कम पानी में अधिक उत्पादन करें।
गेहूं खरीद व्यवस्था, बोनस भुगतान, कृषि सुविधाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर भी चर्चा की। साथ ही किसानों के जीवन स्तर में सुधार, आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री के विजन को लेकर भी चर्चा की। किसाना मोर्चा का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऐसी दिशा में आगे बढाना है जहां वे अपनी उपज की वेल्यू एडीशन, फूड प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकिंग और मार्केटिंग स्वयं करें। ताकि उन्हें फसल का बेहतर दाम मिल सके।
जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. वीरेन्द्र पचैारी ने बताया कि इस अवसर पर जिले के सभी किसान नेता और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म के पोस्टर का किया शुभारंभ तेलंगाना/भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी, तेलंगाना प्रदेश के माननीय अध्यक्ष श्री एन. रामचंदर राव गरु ने…

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

नगर निगम परिषद की बैठक करीब 5 माह बाद विभिन्न विषयों को लेकर आयोजित हुई। बैठक के दौरान शहर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन जब परिषद के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती निरस्त होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित

अदवा बांध के पांच गेट खुले, पुल पर तेज बहाव से आवागमन प्रभावित