डीजल टैंकर की टक्कर से छात्रा की मौत, चालक पर मामला दर्ज

डीजल टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत की मौत
गोंदिया (महाराष्ट्र )

गोंदिया जिले के सालेकसा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना 18 मई 2026 की सुबह लगभग 6 बजे गांधीटोला से साखरीटोला मार्ग पर हुई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा कु. मोहिनी उर्फ मोनाली मेन्ढे, उम्र 16 वर्ष, निवासी गांधीटोला, ट्यूशन के लिए साखरीटोला जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर क्रमांक MH-40-CM-5929 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद उसे तत्काल ग्रामीण अस्पताल आमगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मामले में वाहन चालक रविंद्रकुमार कुशबराव कटरे, निवासी अमेडा, तहसील लांजी, जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 106(1), 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
फिर्यादी भुमेश्वर श्रीराम मेन्छे की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने अपराध क्रमांक 258/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वन मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने चलाया सामूहिक सफाई अभियानकटनी, 4 अक्टूबर 2026। शासन के “सेवा मेरा योगदान” एवं “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत रविवार को वन मंडल कार्यालय,…

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा