टेकनपुर हाईवे पर पुलिस की रेड, जुआ और देह व्यापार का भंडाफोड़

पुलिस ने जुआ के फड़ एवं जिस्मफरोशी के अड्डे पर रेड

​एंकर…डबरा सिटी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है,पुलिस ने टेकनपुर हाईवे पर चल रहे एक अवैध ठिकाने पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भीम आर्मी के एक नेता का नाम सामने आ रहा है, जिसके संरक्षण में यह गौरखधंधा फल-फूल रहा था। पुलिस ने मौके से नकदी,जुआरियों और अनैतिक कार्य में लिप्त महिला को गिरफ्तार किया है। ग्राम टेकनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित होटल बॉर्डर रिसॉर्ट पर यह कार्यवाही की गई है, होटल भीम आर्मी नेता प्रवीण घोरपडे द्वारा संचालित करवाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से भीम आर्मी नेता को भी गिरफ्तार किया है।

वि/ओ…01…बता दे कि मुखबिर की सूचना ग्वालियर से आए पुलिस फोर्स ने नेशनल हाईवे 44 टेकनपुर पर स्थित बॉर्डर रिजॉर्ट पर अचानक दबिश दी,छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों से ₹15,000 की नगद राशि बरामद की है। पुलिस ने मौके से 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है,इसके साथ ही, जिस्मफरोशी (अनैतिक देह व्यापार) के धंधे में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का इस पूरे घटनाक्रम में कहना रहा है कि हमें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि टेकनपुर हाईवे के पास भीम आर्मी नेता से जुड़े ठिकानों पर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रेड के दौरान 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया है और देह व्यापार की पुष्टि होने पर एक महिला की गिरफ्तारी हुई है,फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध धंधे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें शामिल अन्य रसूखदारों की क्या भूमिका है।

Related Posts

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

“कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन” “तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को…

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद व ₹73 हजार अर्थदंडआरोप तय होने के महज 4 माह 4 दिन में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। अर्थदंड,सोनभद्र पॉक्सो…

Leave a Reply

OTHER NEWS

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा