भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों की मुश्किल बढ़ी, राहत के इंतजाम नदारद

इंदौर में गर्मी अब कहर बनकर टूट रही है। शहर का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग लगातार हीट वेव की चेतावनी दे रहा है। डॉक्टर दोपहर में धूप से बचने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ शहर के ट्रैफिक जवान तपती सड़कों पर घंटों ड्यूटी करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि भीषण गर्मी के बावजूद जवानों के लिए अब तक कोई विशेष राहत या व्यवस्था नजर नहीं आ रही।

वीओ – शहर के प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय सड़कें आग उगलती दिखाई दे रही हैं। तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार बढ़ता तापमान आम लोगों का हाल बेहाल कर रहा है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी यूनिफॉर्म, और सुरक्षा उपकरणों के साथ घंटों चौराहों पर खड़े रहकर ट्रैफिक संभाल रहे हैं। कई जवानों को हेलमेट अभियान और वाहन चेकिंग की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ रही है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच लगातार धूप में रहने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन हेलमेट को लेकर की जा रही सख्ती जवानो की सेहत पर भारी पड़ रही है, हालात यह है की कई जवान इससे परेशान है और अभी तक विभाग से इस धुप से बचने के लिए किसी प्रकार के निर्देश जारी नहीं किये गए है

Related Posts

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

“कलेक्टर-एसपी के साथ तिरंगा बाइक रैली, चित्रकोट में हुआ समापन” “तिरंगा यात्रा के साथ चला स्वच्छता अभियान, चित्रकोट परिसर की हुई सफाई” ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को…

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

दो नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद व ₹73 हजार अर्थदंडआरोप तय होने के महज 4 माह 4 दिन में सुनवाई पूरी कर सुनाई सजा। अर्थदंड,सोनभद्र पॉक्सो…

Leave a Reply

OTHER NEWS

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

चित्रकोट में तिरंगा बाइक रैली का समापन, चला स्वच्छता अभियान

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

सोनभद्र पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला, नाबालिग बच्चियों से लैंगिक अपराध के दोषी को उम्रकैद

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

देवास में फिर चोरों का धावा, होजरी दुकान के ताले तोड़कर नकदी-चांदी उड़ाई

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

नरवर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

इंदौर में अंतरराज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा

जयपुर: CM भजनलाल ने 16 पीएम ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, सामाजिक न्याय को बताया नीतियों की आत्मा