इंदौर पुलिस का बड़ा खुलासा, जैन मंदिर चोरी कांड का पर्दाफाश

इंदौर पुलिस की बड़ी कामयाबी

जैन मंदिर में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश

​4 आरोपी गिरफ्तार,चाँदी की मूर्तियाँ, कलश और अष्टधातु की मूर्ति बरामद

​एरोड्रम पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुलझाई गुत्थी

10 हजार का इनाम घोषित था

​खरगोन के शातिर चोरों ने दिया था वारदात को अंजाम

​
एंकर: इंदौर के एरोड्रम इलाके में स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। मंदिर के ताले तोड़कर भगवान की मूर्तियां और कीमती कलश ले जाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अलग-अलग राज्यों में दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खरगोन की इस गैंग को दबोचा। देखिए पुलिस की इस बड़ी सफलता पर यह रिपोर्ट।

​वीओ

घटना 3 मई की रात की है, जब ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में अज्ञात चोरों ने धावा बोला था। चोर मंदिर से चाँदी की मूर्तियां, बर्तन और पान्ड्रशिला चोरी कर ले गए थे। इस घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने आरोपियों पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया और मल्हारगंज एसीपी विवेक सिंह चौहान के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम बनाई गई।थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह की टीम ने घटना स्थल से लेकर शहर के अलग-अलग रास्तों के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ललित, विशाल, ओमप्रकाश और गीता बाई तक पहुँची। ये आरोपी खरगोन के बड़वाह और महेश्वर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से 1 किलो चाँदी की मूर्तियाँ, 6 किलो की अष्टधातु की मूर्ति और चाँदी के कलश बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज