जयपुर भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न, भजनलाल शर्मा और मदन राठौर की मौजूदगी

आज जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण जीत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ST मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मनोहर राणा, बाड़मेर ST मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू दास, जगदीश, मनोज, राकेश राणा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा राजस्थान के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं जयकारों के साथ इस ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश देश की जनता का माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की विचारधारा की व्यापक स्वीकृति का प्रमाण है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की पारदर्शी कार्यशैली, मजबूत नेतृत्व एवं जनहितकारी योजनाओं के कारण जनता ने पुनः भाजपा-एनडीए पर भरोसा जताया है। आने वाले समय में भी पार्टी इसी समर्पण भाव से देश और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती रहेगी।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
जारीकर्ता:

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार