जबलपुर लॉजिस्टिक पार्क में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, सुरक्षा पर उठे सवाल

माढ़ोताल थाना क्षेत्र में लापरवाही का विस्फोट: कटंगी बायपास लॉजिस्टिक पार्क में धधका गोदाम

जबलपुर के कटंगी बायपास स्थित लॉजिस्टिक पार्क में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 3 गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। ब्रिटानिया रिलायंस और डिलीवरी गोदाम में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा गोदाम लपटों में घिर गया। यह पूरा मामला माढ़ोताल थाना क्षेत्र का है, जहां सुरक्षा व्यवस्थाओं पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लगभग 11:00 लगी
आग की लपटें, धुआं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गोदाम में रखी ज्वलनशील सामग्री ने आग को और भड़का दिया, जिससे काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

दमकल और भीड़ का दृश्य
सूचना मिलने के बाद 1:00 रात तक का 12 गाड़ी पहुंच गई थी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी हुई, जिससे आग और फैल गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

“यहां पहले भी सुरक्षा को लेकर शिकायतें हुई थीं, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते कार्रवाई होती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।”

पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन जरूर मौके पर पहुंचे, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या माढ़ोताल थाना और संबंधित विभाग पहले से इस खतरे से अनजान थे या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही थी?

फिलहाल मौके पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की बात कही जा रही है, इस भीषण आग में लगभग करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा। लगभग 5:00 तक का आग पर काबू नहीं पाया गया दमकल की 30 से 35 गाड़ियां और मौके पर पहुंचकर कड़ी में मशक्कत कर रही है

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार