भरतपुर में भाजपा की जीत पर जश्न, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में उत्सव

भरतपुर राजस्थान, ब्यूरो चीफ रविंद्र सक्सेना की रिपोर्ट।

बंगाल फतेह पर भाजपा ने मनाया जशन

पश्चिम बंगाल, असम, पुड्डूचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचण्ड जीत पर जिला कार्यालय भरतपुर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं गले लगाकर जीत की बधाई दी तथा ढोल-नगाडों के साथ नृत्य कर जश्न मनाया।
जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि चुनाव आयोग के निष्पक्ष व्यवस्था से एवं प्रशासन की चुस्त सुरक्षा से वहां के मतदाताओं ने निर्भीक होकर रिकाॅर्ड तोड मतदान किया। जिससे ममता बनर्जी की तानाशाही को जनता ने सिरे से नकार दिया और भाजपा को देश के इतिहास में पहली बार जबरदस्त बहुमत दिया है। असम में भाजपा ने जीत की हैट्रिक बनाई।
जिला संगठन प्रभारी नरेश बंसल ने इस अवसर पर खुशी का इजहार किया ।
जिला मीडिया प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र पचौरी ने बताया कि इस अवसर पर भरतपुर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साथ सभी पूर्व जिले व प्रांत के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर खुशी जाहिर की।

Related Posts

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा…

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध