नाली पर कब्जा, घरों में घुसा सीवर—मोहल्ले में हाहाकार

नाली पर कब्जा, मोहल्ला बना नरक’—घरों में घुसा सीवर, प्रशासन सोता रहा!
बांदा |
विराट नगर, गली नंबर 3, मुक्तिधाम रोड क्योटरा में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पूरा इलाका ‘नरक’ में तब्दील हो गया है। नालियों का निकास बंद होते ही सीवर जैसा बदबूदार पानी सड़कों से होता हुआ सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। कीचड़, गंदगी और बीमारी का खतरा—यही अब इस मोहल्ले की पहचान बन गई है।
स्थानीय लोगों का सीधा आरोप—एक दबंग ने कथित अवैध निर्माण कर नाली का रास्ता बंद किया और प्रशासन तमाशबीन बना रहा। नतीजा—सड़कें दलदल, घरों में सीवर और लोग बेबस!
रेनू सिंह का दर्द फूट पड़ा—“बच्चों को स्कूल भेजना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। हर कदम पर फिसलन, गंदगी और बदबू… कई बार गिरकर चोट लग चुकी है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।”
वीरेंद्र सिंह ने खुलकर कहा—“पहले पानी आसानी से निकलता था, अब नाली पर कब्जा कर लिया गया है। शिकायतें कीं, पर अफसरों ने आंखें मूंद लीं। क्या दबंगों के आगे सिस्टम घुटने टेक चुका है?”
हीरामनी गुप्ता की हालत और भी दर्दनाक—“घर में बैठने की जगह नहीं बची, चारों तरफ गंदा पानी। ऐसा लग रहा है जैसे घर नहीं, सीवर में रह रहे हों।”
मोहल्ले में गुस्सा उबल रहा है। लोगों ने चेतावनी दी—अगर जल्द नाली का निकास बहाल नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
सवाल बड़ा है:
क्या जिम्मेदारों की नींद तब टूटेगी जब कोई बड़ा हादसा होगा?

Related Posts

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य वर्धा,महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के…

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

सोजत और पाली से बड़ी खबर | नगर निकाय चुनाव 2026: सोजत और सोजत रोड पर भाजपा का कब्जा, पाली में कांग्रेस बोर्ड बनाने की रेस में आगे​पाली / सोजत:पाली…

Leave a Reply

OTHER NEWS

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष