राज्यमंत्री के क्षेत्र में ‘हर घर जल’ फेल, गांव में पानी संकट

राज्यमंत्री के क्षेत्र में ‘हर घर जल’ फेल, गुरेह में नल सूखे—ग्रामीण प्यासे

बांदा जनपद के गुरेह गांव में ‘नमामि गंगे’ योजना के तहत लगाए गए नल अब सवालों के घेरे में हैं। गांव में कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन ज्यादातर घरों तक पानी आज तक नहीं पहुंचा।
खास बात यह है कि यह गांव उत्तर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी में आता है, इसके बावजूद हालात बदतर बने हुए हैं।
भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। हैंडपंप सूख चुके हैं, टंकियां खाली पड़ी हैं और घरों के बाहर लगे नल सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं।
ग्रामीण दिनेश सिंह,बिंदु का कहना है कि “नल लगे हैं, लेकिन पानी नहीं आता। रोज कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।”
सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर ‘हर घर जल’ का दावा जमीनी हकीकत में कब उतरेगा?

Related Posts

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य वर्धा,महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। गणपति बप्पा के…

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

सोजत और पाली से बड़ी खबर | नगर निकाय चुनाव 2026: सोजत और सोजत रोड पर भाजपा का कब्जा, पाली में कांग्रेस बोर्ड बनाने की रेस में आगे​पाली / सोजत:पाली…

Leave a Reply

OTHER NEWS

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिमय हुआ पूरा राज्य

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

नगर निकाय चुनाव: सोजत-सोजत रोड में BJP का कब्जा, पाली में कांग्रेस आगे

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, गणेश समितियों के साथ बैठक

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

अंबगांव स्कूल में गणेश पूजा फेस्टिवल, 400 छात्रों ने लिया हिस्सा

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

मल्हार में विधायक आर.एस. पठानिया का युवाओं से संवाद

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष

हर्ष देव सिंह से धक्का-मुक्की पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं में रोष