ऑपरेशन त्रिनेत्रम: 18 साल से सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

देवास पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।
18 वर्षों से सक्रिय एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को पुलिस ने महज 7 दिनों में गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी सचिन गौहर, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के 13 जिलों में 65 से अधिक चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। साथ ही वह 22 मामलों में फरार भी चल रहा था।
गौरतलब है कि 17 अप्रैल को देवास के एक ऑटो मोबाइल शोरूम में हुई चोरी से हुई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए विशेष टीम गठित की और ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे CCTV कैमरों की मदद से जांच शुरू की।
करीब 400 कैमरों की फुटेज खंगालते हुए, डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी की हर गतिविधि को ट्रेस किया गया।
देवास से भोपाल तक करीब 150 किलोमीटर तक पीछा करते हुए पुलिस ने आखिरकार आरोपी को भोपाल बायपास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकद राशि और चोरी में इस्तेमाल की गई R15 मोटरसाइकिल बरामद की है।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त