100 करोड़ का ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंकर – झांसी पुलिस को ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नवाबाद पुलिस ने एसओजी और थाना चिरगांव पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, टैबलेट, नगदी और फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

वीओ – पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर एक फॉर्च्यूनर कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस टीम को टक्कर मारने की कोशिश की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए। इसके बावजूद पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभम उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र मोहन उपाध्याय निवासी थाना कोतवाली, विजय बडवा पुत्र पश्चदेव बडवा निवासी नवाबाद और नितिन अग्रवाल पुत्र कैलाशचंद्र अग्रवाल निवासी थाना कोतवाली शामिल हैं।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, एक टैबलेट, 84 हजार 500 रुपये नगद और एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित सिंडिकेट बनाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे और करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर चुके थे।

पुलिस के मुताबिक करीब 100 करोड़ रुपये के अवैध सट्टा कारोबार से जुड़े खातों और लेनदेन की जानकारी मिली है। वहीं विभिन्न बैंक खातों में जमा लगभग 50 लाख रुपये की धनराशि को फ्रीज कराया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी शुभम उपाध्याय के पांच बैंक खातों में भारी रकम जमा मिली है। उसके पास पांच प्लॉट, दो फार्म हाउस और एक दुकान होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। वहीं आरोपी नितिन अग्रवाल द्वारा राजस्थान के धौलपुर में प्लांट खरीदने की बात भी सामने आई है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्रवाई में शामिल एसओजी प्रभारी विनय कुमार और उनकी टीम की सराहना की एवं 25 हजार रुपए की इनाम देते हुए कहा कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना नवाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त