सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर छापा, 150 घन मीटर रेत जब्त

सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई, 150 घन मीटर रेत जप्त

एंकर…सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमला पुलिस चौकी सासन, थाना कोतवाली बैढ़न की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। वही संयुक्त टीम ने ग्राम सासन एवं टूसाखांड की सीमा पर स्थित रिहंद जलाशय के डूबा क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए लगभग 150 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित लावारिस रेत को जप्त किया।जप्त रेत को खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत रेत ठेकेदार को सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। इस प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल…

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

संदीप मौर्य✍️ कटनी- शहर के पथ विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी आजीविका को मजबूती प्रदान करने की दिशा में प्रधानमंत्री स्वनिधि…

Leave a Reply

OTHER NEWS

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

आत्मनिर्भर बनेंगे कटनी के पथ विक्रेता: पीएम स्वनिधि से चरणबद्ध ऋण, निगम प्रशासन ने की आवेदन की अपील

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

पांच स्थलों पर आयोजित होगी नगर निगम की नेशनल लोक अदालत

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

भरतपुर में शत-प्रतिशत मतदान की अपील, कलेक्टर ने दिलाया संकल्प

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त

धाकड़ी में अवैध कोयला भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक जब्त