“जबलपुर में शॉर्ट सर्किट से टिंबर दुकान में आग, लाखों का नुकसान”

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, स्वाहा हुआ लाखों का गंगा सागर में ‘श्री सत्या साई’ टिंबर!

​जबलपुर: शहर के गंगासागर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ‘श्री सत्य साईं टिंबर एंड प्लाईवुड’ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। घटना दोपहर करीब शनिवार रविवार की दरमियानी रात 2.45 बजे की है, जब दुकान के बगल में स्थित एक सीएनसी मशीन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते चिंगारियों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि टिंबर के स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन मुख्य मार्ग निर्माणाधीन होने के कारण फायर ब्रिगेड को पीछे के रास्ते से कड़ी मशक्कत कर पहुंचना पड़ा।
​दुकान मालिक के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 4.5 से 5 लाख रुपये के माल का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और समय रहते दी गई सूचना से आग को और ज्यादा फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानें सुरक्षित रह गईं। फिलहाल, नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है, लेकि देर रात हुई इस घटना ने व्यवसायियों के बीच सुरक्षा और शॉर्ट सर्किट के खतरों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

बाइट शैलेश

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज