“नर्मदापुरम में ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान”

लोकेशन – नर्मदापुरम
स्लग – कुलामड़ी रोड स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
एंकर –
नर्मदापुरम के कुलामड़ी रोड स्थित अनय ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकानदार दुकान बंद कर लंच पर गया हुआ था। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
वीओ-01 –
स्थानीय रहवासी पंकज पांडे ने बताया कि दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के अंदर रखे ऑइल के डिब्बे और हेलमेट जलने के कारण पटाखों जैसी तेज आवाजें आ रही थीं। हालात को देखते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।

बाइट 01 पंकज पांडे, स्थानीय रहवासी।

  • Related Posts

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश