तेलीबांधा में जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू से किया था हमला

तेलीबांधा क्षेत्र में जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

क्षणिक विवाद को लेकर दिये थे घटना को अंजाम

घटना से संबंधित वाहन, मोबाईल फोन व चाकू जप्त

प्रार्थिया सिमरन मिस्त्री ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.04.2026 को वह अपने एक्टिवा तथा उसका दोस्त गोविंद रोचलानी अपने बुलेट वाहन में श्याम नगर होते हुए कटोरा तालाब जा रहे थे। शाम करीबन 07.35 बजे श्याम नगर इंदिरा चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्कुटी में सवार दो लड़के गलत तरीका से वाहन को चलाते हुए आये और दोनों को देखकर गाली गलौच देते हुए निकले, जिसे गोविंद रोचलानी द्वारा गाली क्यों दे रहे हो कहकर पलट कर देखा तो प्रार्थिया द्वारा चलो उनसे मत लगो बोली फिर दोनों आगे निकल गये। दोनों जैसे ही श्याम नगर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो उक्त स्कुटी सवार दोनो लड़के आये और दोनों के गाड़ी के सामने उनका रास्ता रोककर अपनी स्कुटी खड़ी कर दिये और अश्लील गाली गलौज करने लगे गोविंद रोचलानी द्वारा गाली देने से मना करने पर दोनों तुम बहुत हीरो बन रहे हो अब जान से जाना पड़ेगा बोलकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से गोविंद रोचलानी के पेट में प्राण घातक हमला किये और स्कुटी में बैठकर भाग गये। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 166/26 धारा 109, 126(2), 296, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता एवं पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर)  स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थिया एवं आहत सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की। साथ ही घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा घटना के दौरान आरोपियों द्वारा प्रयुक्त दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। 

इसी दौरान टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपियों की पहचान न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर निवासी अनुज सिंह एवं नवीन पैकरा के रूप में करते हुये दोनों की पतासाजी कर पकड़ा गया।   प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।  

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन, 02 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश