मंडला में आंगनवाड़ी की लापरवाही, चूहामार दवा खाने से 5 मासूम बीमार

मंडला मध्यप्देश जिले में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही ने मासूम बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। यह मामला सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि उस सिस्टम की पोल खोलता है जो कागजों में तो बच्चों के पोषण और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन जमीनी हकीकत में पूरी तरह फेल नजर आता है। महिला एवं बाल विकास विभाग जो बच्चों और महिलाओं के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाता है वही विभाग अब खुद सवालों के घेरे में है। मामला मंडला जिले के मोहगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम रमखिरिया के छपरा टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का है जहां 5 मासूम बच्चों ने खेल-खेल में चूहामार की दवाई खा ली। यह घटना किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर देने के लिए काफी है लेकिन सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इससे कोई फर्क पड़ेगा। जानकारी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा अपने घर में आटे के साथ चूहामार दवा मिलाकर कोने में रखा गया था। यह जहरीला मिश्रण बच्चों की पहुंच में कैसे आया यह सबसे बड़ा सवाल है। मासूम बच्चों ने इसे प्रसाद समझकर खा लिया। जैसे ही जहर

का असर शुरू हुआ बच्चों की हालत बिगड़ने लगी उल्टियां शुरू हो गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोचने वाली बात यह है कि जिस जगह बच्चों की देखभाल और पोषण होना चाहिए वहां अगर जहर खुले में रखा जाए तो इसे लापरवाही नहीं बल्कि अपराध कहा जाएगा। घटना के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को तुरंत मोहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने बिना देरी किए इलाज शुरू किया जिसके चलते सभी बच्चों की जान बच सकी।

फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
मंडला से अनिल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज