जबलपुर में ‘वेडिंग कार्ड’ लिंक से पुलिसकर्मी के साथ 5 लाख की साइबर ठगी

वेडिंग कार्ड’ वाली लिंक से पुलिसकर्मी के साथ लाखों की साइबर ठगी
​
जबलपुर में साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी को बनाया शिकार, शादी का कार्ड खोलते ही खाते से उड़े 4.98 लाख रुपये।
​

एंकर
​”देशभर में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन अब शातिर अपराधी पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर से सामने आया है, जहाँ हनुमानताल थाने में पदस्थ एक एएसआई (ASI) को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाया। ठगों ने एक फर्जी ‘वेडिंग कार्ड’ के जरिए एएसआई के खाते से करीब 5 लाख रुपये उड़ा लिए।

​”जबलपुर के हनुमानताल थाने में पदस्थ एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को उनके एक परिचित के नाम से व्हाट्सएप पर एक डिजिटल ‘वेडिंग कार्ड’ मिला। यह कार्ड दिखने में तो आम निमंत्रण की तरह था, लेकिन असल में यह एक खतरनाक APK फाइल थी। जैसे ही एएसआई ने शादी का कार्ड देखने के लिए उस फाइल पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया और उनका फोन का एक्सेस ठगों के पास चला गया।”
​
​”फोन हैंग होने के कुछ ही देर बाद, एएसआई के बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। देखते ही देखते ठगों ने उनके खाते से 4 लाख 98 हजार रुपये, यानी करीब 5 लाख रुपये उड़ा दिए। ठगी का एहसास होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की शिकायत तुरंत साइबर सेल को दी गई।”

बाइट आयुष गुप्ता एडिशनल एसपी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश