भदोही में पुलिस की सूझबूझ से गेहूं की फसल बची, समय रहते बुझाई खेत में लगी आग

भदोही जनपद के थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में आज दिनांक 11.04. 2026 को लखनो तिराहा के पास यातायात चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि पास के गेहूं के खेत में आगलग गई है। मौके की गंभीरता को देखते हुए यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह ने बिना देरी किए अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर अथक प्रयास करते हुए आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करते हुए फायर ब्रिगेड को भी सूचित कर दिया गया। पुलिस की इस त्वरित, साहसिक और मानवीय कार्यवाही के फलस्वरूप किसान की लाखों रुपये की बहुमूल्य गेहूं की फसल बच गई। यदि पुलिस टीम समय पर नहीं पहुँचती तो तेज हवा के कारण आग बड़े क्षेत्र में फैलकर भारी तबाही मचा सकती थी। स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने भदोही पुलिस की इस तत्परता की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केवल ड्यूटी ही नहीं निभाई, बल्कि संकट की इस घड़ी में आम किसान के साथ खड़े होकर एक ज्वलंत उदाहरण पेश किया है। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी के कुशल नेतृत्व में भदोही पुलिस निरंतर जनसेवा, आपदा प्रबंधन और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित कर रहा है। भदोही से शीतल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज