भुलईपुर महोत्सव में शिक्षा-संस्कृति की झलक, बच्चों ने जीता दिल

भदोही 09 अप्रैल 2026ः-जनपद भदोही क्षेत्र में आयोजित भव्य कम्पोजिट विद्यालय के प्रागण में “भुलईपुर महोत्सव” का आयोजन मुख्य अतिथि अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का समन्वित प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने उपस्थित जनसमूह को विशेष रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें लोकनृत्य, समूहगान, नाटक एवं देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास ने यह स्पष्ट किया कि विद्यालय स्तर पर सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य अतिथि मा. जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने को-लोकेटेड ऑगनबाड़ी का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होंने स्कूल प्रागण में निरीक्षण के दौरान लर्निंग बाय डूइंग प्रयोगशाला समग्र शिक्षा, एवं नवनिर्मित अतिरक्त कक्ष का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान सभी कक्षों का व्यवस्था, खेल-कूद प्रांगण, किचन गार्डेन, बागवानी, सुव्यवस्थित देख संतोष व्यक्त किया। कक्षा 1 व 2 में बच्चों को बैठने के लिए डेस्क ब्रेन्च की व्यवस्था कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर बच्चों को साईकिल, पंखा, पुस्तक एवं अन्य पुरस्कार सामग्री भी वितरण किया गया। भदोही से शीतल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला