महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस कीमतों पर सरकार घिरी

-*घरेलू गैस सिलेंडर सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि।

एंकर ‌-जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम जगदलपुर के संजय मार्केट में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लकड़ी का चूल्हा जलाकर भाजपा सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण घरेलू गैस सिलेंडर सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया .

*शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा प्रदेश में बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन,जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण है मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रू.की बढ़ोतरी कर दिया।इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू.की बढ़ोतरी हुई थी.पिछले कुछ ही दिनों पहले मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोतरी कर दिया। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है लोगो को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है कमर्शियल गैस सिलेंडर के नहीं मिलने से व्यवसायिक परेशान है और सरकार कोई कमी नहीं होने का ढोंग करती है घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल गैस की लगातार कीमतों में वृद्धि से महिलाओं को चूल्हा चलाना मुश्किल हो गया है।आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है।रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर आम गृहिणियों का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।आम जनता को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से अगर भाजपा सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो महिला कांग्रेस आगामी दिनों में महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी और भाजपा की साय सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी ।

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला