भदोही में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद की बड़ी बैठक

भदोही जनपद के गोपीगंज बाजार मे राष्ट्रीय पत्रकार परिषद इकाई की समीक्षा बैठक अमानत लॉन में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत आयोजित संगोष्ठी में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता तथा वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि उपेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी निष्पक्षता एवं मजबूती बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में गरिमामय वातावरण बना रहा। वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर बल दिया तथा सभी सदस्यों से मिलकर कार्य करने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के पदाधिकारी राष्ट्रीय पत्रकार परिषद इकाई, भदोही, उपेन्द्र उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष, आशुतोष पाण्डेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,
सुशील चौबे प्रदेश अध्यक्ष,प्रियतोष साहू प्रदेश उपाध्यक्ष,डा. राम कुमार वर्मा जिलाध्यक्ष, भदोही
पंकज कुमार द्विवेदी (जिला उपाध्यक्ष), देवेश पाण्डेय (जिला महामंत्री), गुलाम गौस रिजवी (जिला महासचिव), रामनरेश पाल (भदोही तहसील अध्यक्ष), राम प्रकाश यादव (भदोही तहसील मंत्री), विनोद कुमार बिन्द (ज्ञानपुर तहसील अध्यक्ष), आनन्द तिवारी (ब्लाक डीघ अध्यक्ष), मो. सलमान (कार्यकारिणी सदस्य) सहित जनपद भदोही के पत्रकार शीतल श्रीवास्तव, रंजीत कुमार मोदनवाल, राजेश तिवारी, राजेश पांडेय,राम नरेश पाल, आनंद तिवारी, अनीस अख्तर, दिनेश कुमार उर्फ दादा, जावेद अली, नेहाल अली, देवेश पांडे, रीता बिंद, शालू, साक्षी, शमीम अख्तर, अनिल कुमार वर्मा, अशोक कुमार (उपाध्यक्ष), विनोद कुमार बिंद सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। भदोही से शीतल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Related Posts

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ जिले में लगातार बारिश से नालों में उफान आवागमन हुआ अवरोध, जान जोखिम में डालकर पर कर रहे नदी नाले टीकमगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला