35 लाख की डायल 112 गाड़ी सड़क पर बंद, बच्चों से धक्का लगवाया

ये तस्वीर हैं मध्यप्रदेश के जबलपुर की जहां चमचमती 35 लाख की पुलिस की डायल 112 रास्ते में ही बंद हो गई। मदद के लिए पुलिस ने वहां खड़े बच्चों का सहारा लिया, उनसे धक्का लगवाया, और आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद गाड़ी स्टार्ट हुई, तो पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए। जिले के कटंगी थाना क्षेत्र का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जब वायरल हुआ तो लोगों ने भी कहना शुरु कर दिया कि, लाखों रुपए खर्च कर मध्यप्रदेश सरकार ने चमचमाती खटारा गाड़ीयां ली है। अब सोचिए, अगर अपराधी को पकड़ने की जिम्मेदारी उठाने वाली ये गाड़ी वक्त पर स्टार्ट ही ना हो तो अपराधियों को पकड़ा कैसे जाएगा।

दरअसल हाल ही में मध्य प्रदेश में ₹972 करोड़ के डायल 112 का टेंडर 5 साल के लिए हुआ है। प्रदेश में 1200 नई गाड़ियां लगाई गई, जो कि चंद दिनों में ही खराब होने लगी है। कटंगी थाने में लगी गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाना पड़ रहा है। 15 अगस्त 2025 को मध्यप्रदेश सरकार ने डायल 100 को बदलकर डायल 112 कर दिया था। इसी के साथ पुराने पुलिस वाहनों को हटाकर नई चमचमाती 1200 महंगी गाडियां पुलिस विभाग को सौंपी गई थीं।

सरकार के ही ये आंकड़े देखिए, 1200 एफआरवी (फर्स्ट रिस्पॉन्स ह्वीकल) के रखरखाव के लिए 719 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। यानि करीब 60 लाख रुपए प्रति गाड़ी सिर्फ रखरखाव और ऐसा करने वाले 5000 कर्मचारियों के वेतन में खर्च हो रहा है। यानि एक गाड़ी के मेंटेनैंस पर सालाना 12 लाख रुपए खर्च हो रहा है। यानि जो गाड़ी बंद हुई बीते 6 महीने में उस गाड़ी पर 6 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन अफसोस बीच सड़क पर गाड़ी बंद हो रही है और जनता को ही धक्का देना पड़ रहा है।

शनिवार को कटंगी यह वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया, जिसमें कि बच्चे नई डायल 112 क्रमांक एमपी 04 वाईक्यू 0974 को धक्का लगा रहे है। गाड़ी में कभी आगे से तो, कभी पीछे से काफी देर तक पास ही मौजूद बच्चे धक्का लगाते रहे। एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि, वीडियो संज्ञान में आया है, संबंधित कंपनी के अधिकारियों से बात की जा रही है। निर्देश दिए गए है, कि दोबारा गाड़ी की ऐसी स्थिति ना हो। बहरहाल जबलपुर के इस वीडियो ने करोड़ो रुपए खर्च कर ली गई, नई डायल 112 की पोल खोल दी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार