भदोही में गेहूं क्रॉप कटिंग और उत्पादन जांच

भदोही 03 अप्रैल 2026:–जनपद में रबी फसलों के वास्तविक उत्पादन के आकलन हेतु संचालित क्रॉप कटिंग प्रयोग के अंतर्गत आज जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा तहसील ज्ञानपुर के ग्राम पाली में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन की जांच की गई।
जिलाधिकारी ने किसान श्रीमती पान देवी एवं शीतला प्रसाद के खेत में निर्धारित क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर में गेहूं की फसल की कटाई कराकर थ्रेसिंग कराया गया क्रॉप कटिंग के दौरान क्रमशः 18.02 किलोग्राम एवं 14.71 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर औसत उत्पादन लगभग 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंका गया। यह क्रॉप कटिंग प्रयोग भारत सरकार द्वारा विकसित सी0सी0ई0 (CCE) एग्री ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाली-सुरियावां मार्ग पर नई सड़क की साइड पटरी के कार्य का भी संज्ञान लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि साइड पटरी का कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित की जाय

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार