रेल जन संवाद: यात्रियों की आवाज से सुधरेंगी रेल सेवाएं

यात्रियों की आवाज से बेहतर होंगी रेल सेवाएं

कोटा। यात्रियों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को समझने तथा रेल सेवाओं में निरंतर सुधार के उद्देश्य से बुधवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान रेल अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर स्टेशन की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और सेवा व्यवस्थाओं से संबंधित सुझाव एवं अनुभव प्राप्त किए।

इसी क्रम में सवाई माधोपुर तथा इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी रेलवे स्टेशनों पर भी ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल यात्रियों की समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का चिन्हांकन कर उनके प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना है। सुझावों की प्रकृति के अनुसार अल्पकालिक, मध्यम अवधि एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किए जाएंगे।

कोटा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री किशोर कुमार पटेल, स्टेशन निदेशक श्री शशि भूषण शर्मा, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता (ईएनएचएम) श्री प्रवीण कुमार, उप स्टेशन अधीक्षक श्री विकास गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

रेलवे और यात्रियों के बीच नियमित संवाद को मजबूत करते हुए स्थानीय समस्याओं के समयबद्ध समाधान तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार पर जोर दिया जा रहा है।

Related Posts

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने की एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में सफलता नागपुर के लिए खेल जगत से गौरव की खबर सामने आई है। Second Asian Masters Swimming Championship 2026 में मुल…

गोवा में अर्चना भोमले की सक्रिय भूमिका, 7 विधानसभा क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

गोवा के 7 विधानसभा क्षेत्रों की पर्यवेक्षक अर्चना भोमले की ‘Goy Rakhonn Yatra’ में निभाई सक्रिय भूमिका रही आगामी गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारियां तेज…

Leave a Reply

OTHER NEWS

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

रेल जन संवाद: यात्रियों की आवाज से सुधरेंगी रेल सेवाएं

रेल जन संवाद: यात्रियों की आवाज से सुधरेंगी रेल सेवाएं

गोवा में अर्चना भोमले की सक्रिय भूमिका, 7 विधानसभा क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

गोवा में अर्चना भोमले की सक्रिय भूमिका, 7 विधानसभा क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

स्नेह मिलन में पत्रकारों का सम्मान, बीके नीलम दीदी ने दिया खुशी का संदेश

स्नेह मिलन में पत्रकारों का सम्मान, बीके नीलम दीदी ने दिया खुशी का संदेश

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका