गोंदिया ब्रेकिंग: जिला परिषद सदस्या के पति ने शासकीय स्वास्थ्य केंद्र की इमारत पर चलाया बुलडोजर – लाखों के नुकसान का आरोप
गोंदिया महाराष्ट्र – गोंदिया जिले की सालेकसा तहसील से भ्रष्टाचार और मनमानी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सातगांव – साकरीटोला के प्राथमिक आरोग्य केंद्र की इमारत क्रमांक 32 को बिना किसी शासकीय अनुमति के बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
ग्रामीणों के अनुसार यह बिल्डिंग पूरी तरह से सुस्थिति में थी और इसमें नियमित रूप से OPD सेवा चल रही थी। बावजूद इसके करूटोला की जिला परिषद सदस्या वंदना काड़े के पति ठेकेदार राजू काड़े ने अपनी मनमानी करते हुए सरकारी बिल्डिंग को गिरा दिया। इससे शासन को लाखों रुपयों का चूना लगने का आरोप है।
व्यापारी संकुल के नाम पर खेल?
सूत्रों के मुताबिक इस जगह पर अब व्यापारी संकुल (Shopping Complex) बनाने की योजना है। जिसका भूमिपूजन कर खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य जिला परिषद के स्थानीय निधि अंतर्गत 16 लाख रुपये की लागत से हो रहा है।
नियमों को ताक पर रखकर काम
सबसे बड़ा सवाल निर्माण की गुणवत्ता पर है। शासन के नियमानुसार फाउंडेशन के लिए 5 फीट गहरा गड्ढा खोदना जरूरी है, लेकिन ठेकेदार द्वारा महज ढाई फीट खोदकर ही खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों में यह भी चर्चा जोरों पर है कि बनने वाली दुकानों को अपने चहेतों को पांच-पांच लाख रुपये लेकर अपने खासम खास को देने की तैयारी की तैयारी है।
इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग और जिला परिषद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों सहित साली के साथ आलू का पत्रकार संघटना ने जिलाधिकारी से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।गोंदिया महाराष्ट्र से दिनेश मानकर कि रिपोर्ट





