मनावर पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 14,760 लीटर अवैध बीयर (1,230 पेटियां) सहित ट्रक जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार अवैध शराब एवं ट्रक सहित कुल मशरूका करीब ₹55.44 लाख का जप्त किया।
धार पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मनावर की चौकी बाकानेर पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 30.09.2026 को चौकी बाकानेर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खलघाट की ओर से मनावर की तरफ एक ट्रक क्रमांक GJ 06 BT 4066 में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा sp सचिन शर्मा के निर्देशन,asp श्री विजय डावर, asp श्रीमती पारुल बेलापुरकर ,sdop मनावर श्री दीपांशु के मार्गदर्शन एवं टी आई मनावर राजेश यादव चौकी प्रभारी बकानेर मनोज पाटीदार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए धनखेड़ी फाटा पर घेराबंदी कर उक्त ट्रक को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें माउंट एवरेस्ट कंपनी की ‘माउंट 6000’ बीयर की 1,230 पेटियां भरी हुई पाई गईं। प्रत्येक पेटी में 24-24 कैन, प्रत्येक कैन 500 मि.ली. के पाए गए।
मनावर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई जिसमें
पुलिस द्वारा अवैध बीयर एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को विधिवत जप्त किया गया। मौके से वाहन चालक योगेश पिता श्रवण योगी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बिल्लोद, थाना बेटमा, जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
ट्रक के स्वामी राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर के संबंध में भी विवेचना की जा रही है। अवैध शराब के स्रोत, परिवहन एवं गंतव्य के संबंध में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मनावर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी –योगेश पिता श्रवण योगी, उम्र 22 वर्ष निवासी – ग्राम बिल्लोद, थाना बेटमा, जिला इंदौर वाहन चालक
राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर
कानूनी कार्रवाई
प्रकरण में थाना मनावर में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अवैध शराब के स्रोत, परिवहन एवं गंतव्य तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में अग्रिम पूछताछ एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मनावर से अली असगर खड़कीवाला की रिपोर्ट






