बच्चों की गुहार पर जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान, गांव में लगवाई स्ट्रीट लाइट
प्रकाश व्यवस्था से रोशन रहेंगी गाॅव की गलियाॅ- डीएम
कौशाम्बी ।
विकास खण्ड कौशाम्बी के ग्राम चकअहमदीपुर के बच्चों द्वारा विद्युत खम्भों पर प्रकाश की व्यवस्था किए जाने की गुहार से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर का जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने तत्काल संज्ञान लिया।
जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल मौके पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्ट्रीट लाइट लगवाकर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया है कि जनपद के सभी गांवों की गलियों में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होने से विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकाश व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।





