टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

सीएम से सुरक्षा कानून की मांग

टीकमगढ़ जिले में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन रविवार को झांसी रोड स्थित सिल्वर रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पत्रकारों की सुरक्षा, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकार हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जतारा भाजपा विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरिशंकर खटीक, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक , मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया, कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह, खरगापुर कांग्रेस विधायक श्रीमती चंदा सिंह गौर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार मौजूद रहे।
भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1984 से पत्रकारिता शुरू की थी और पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग मुख्यमंत्री से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने का काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि पत्रकारों को खबरों में निष्पक्षता और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर संघ द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान भी ऑनलाइन किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर टीकमगढ़ के जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया
सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

Related Posts

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहली बार मुख्यमंत्री का भव्य दौरा, 5 जिलों…

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में भारतीय जन किसान महासभा ने जिलाधिकारी को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र बाराबंकी। भारतीय जन एवं किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुफैल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी बाराबंकी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

टीकमगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, जिला सम्मेलन में उठी आवाज

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बयाना में विकास की बड़ी सौगात, CM ने किए 249 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

बाराबंकी में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का 45 किमी पैदल मार्च

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 3 गायों की मौत

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर

CM भजनलाल ने भाजपा पार्षदों संग सुनी ‘मन की बात’, विकास पर दिया जोर