बाराबंकी में भारतीय जन किसान महासभा ने जिलाधिकारी को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र
बाराबंकी। भारतीय जन एवं किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुफैल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी बाराबंकी को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
संगठन ने मांग पत्र में कहा है कि –
हाल की आंधी-पानी में जनपद के कई गरीब परिवारों के घर गिर गए हैं। लेखपाल द्वारा जांच कराकर उन्हें दैवीय आपदा के तहत मुआवजा और आवास दिलाया जाए।
चन्दौली, कनौजिया, शाहबपुर, सुरसंडा लक्ष्मीनगर, अजीमनगर, मसूदपुर सहित सभी ब्लॉकों में पात्र गरीबों की सूची बनाकर शासन को भेजी जाए ताकि उन्हें आवास का लाभ मिल सके।
वही पलिया मसूदपुर में दबंगों द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाए
चौथी मांग इनकी एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अधिक पैसा लिया जा रहा है। हर गांव में कैम्प लगाकर लाइसेंस बनवाया जाए ताकि गरीब लोगों का चालान न हो।
वही अंत में आंधी-पानी के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। पूरे जिले में कैम्प लगाकर किसानों को फसल मुआवजा दिया जाए।
पप्पू नायर जिला अध्यक्ष 12 समाज राजेश कुमार अनूप कुमार अबरार अहमद श्यामलाल महिला जिला अध्यक्ष शाह जहां बानो रामप्रसाद गौतम राजेश कुमार जिला अध्यक्ष समेत दर्जनों संगठन के साथी मौजूद रहे बाराबंकी से न्यूज़ इन्डिया टीवी बाराबंकी से तुफैल गांधी की रिपोर्ट





