देविका प्रोजेक्ट को लेकर रामनगर के युवाओं का पैदल मार्च
राकेश गुप्ता उधमपुर:- रामनगर के युवा करीब 45 किलोमीटर पैदल चलकर देविका माँ के दरबार में पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने देविका प्रोजेक्ट में खर्च किए गए 186 करोड़ रुपये को लेकर सवाल उठाए और पूरे मामले में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग रखी।
युवाओं ने कहा कि देविका माँ की पवित्रता और विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के खर्च और कार्यों की स्थिति को लेकर जनता को स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए।





