सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ उठने लगी हैं । कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर परियोजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है ।अधिवक्ता अधिवक्ताओं ने कहा कि 183 करोड़ रुपए से अधिक की यह योजना फतेहपुर के लिए वरदान साबित होनी चाहिए थी, जिससे जलभराव की समस्या खत्म होती, लेकिन हकीकत में यह लॉलीपॉप साबित हो रही है । आरोप है कि मानक के विपरीत पतले और सकरे और कमजोर क्वालिटी के पाइप डाले जा रहे हैं, जिनसे पानी की निकासी असंभव है। पाइपों को ठोस जमीन पर रखने और ढाल की व्यवस्था का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा । बिना कोई प्लेटफॉर्म बनाए कहीं भी खुदाई कर पाइपों को डालकर जोड़ दिया जा रहा है । वकीलों ने कहा कि उक्त कार्य में सड़कों को तहस नहस कर दिया गया है, जिसका मरम्मतीकरण भी नहीं हो रहा है । आए दिन लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं । पूरी परियोजना में न तो वीडियोग्राफी हो रही है , न ही कोई अधिकारी देखने सुनने वाला है। वकीलों ने उक्त योजना पर सीधे तौर पर भारी पैमाने में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का नैतिक कार्य किया है ।
वकीलों ने ने डीएम से पूरे कार्य की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है । फतेहपुर से नीलकमल की रिपोर्ट ।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद अब संगठन और सरकार ने सेवा, विकास और युवा शक्ति को लेकर अपना फोकस और तेज कर दिया है। जयपुर के दादिया में…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार