मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

मनावर में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक वंदे मातरम् गायन कर्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने की प्रक्रिया से जोड़ा गया है।
मुख्य वक्ता के रूप में सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. रविंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की भावना और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र पाटीदार, सक्षम जैन और हेमंत खटोड़ मंचासीन रहे। आयोजन की भूमिका प्राचार्य अरविंद पांडेय रखी, संचालन रचना दामके ने किया, आभार विद्यालय सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक अखिलेश पाटीदार ने माना। जानकारी दिनेश जोहरी ने दी।
मनावर से अली असगर खड़कीवाला की रिपोर्ट

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार