तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी है परंपराः गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक होता है रामलीला का मंचन

आगर जिला के नगर तनोड़िया में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और भक्ती का माहौल देखने को मिल रहा है। इस वर्ष भी नगर में 75 साल से ज्यादा समय से रामलीला की सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा रहा है। इस परंपरा का निर्वहन 1951 से लगातार जारी है। नगर में गणेश चतुर्थी से 10 दिवसीय रामलीला का मंचन किया जाता है, जो अनंत चतुर्दशी पर श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न होता है। इसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण का सजीव मंचन किया जाता है। वर्षों से किए जा रहे इस आयोजन में स्थानीय लोग रामायण के विभिन्न चरित्रों को मंच पर प्रस्तुत करते हैं। इसे देखने के लिए प्रतिदिन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र मंचन में प्रमुख पात्रों का अभिनय नगर के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। नगर के रामलीला चौक में होने वाले सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा किया जाता है। इसमें हारमोनियम, ढोलक, नृत्य करने वाले कलाकारों बाहर से बुलाए जाते हैं। जिनके पारिश्रमिक का भुगतान समिति द्वारा किया जाता है। रामलीला को लेकर बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक देखने की उत्कर्षता रहती है। नगर के शिक्षित वर्ग के युवाओं सहित शिक्षक के रामलीला चौक में होने वाले आदि राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सार्वजनिक गणेशोत्सव का आयोजन दशरथ, जटायु रावण, मेघनाथ ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। इसमें विभीषण सहित रामायण के पात्रों का हारमोनियम, ढोलक तथा नृत्य करने अभिनय करते हैं। रावण की भूमिका निभाने वाले शिक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर हैं, बताया कि यह हमारे गांव सांस्कृतिक धरोहर है। आज की पीढ़ी इससे रूबरू हो इसलिए इस आयोजन में सहभागिता करते हैं। लक्ष्मण का अभिनय करने वाले शिक्षक सर्वेश घोंसले ने बताया रामायण के चरित्र आदर्श जीवन जोने की सीख देते हैं। आयोजन में सक्रिय रूप से भागीदारी करने वाले बद्रीलाल परमार, कालू सिंह फौजी, भगवान दास बैरागी, ललित कोठारी,भरत दास बैरागी, रतनलाल कादरा,नारायण दास बैरागी, गोपाल परमार, कमल सिंह राठौर, गोवर्धन सिंह राठौर, ओम यादव, हरिओम सिंह राठौर, नर्मदा शंकर जोशी, उत्कर्ष तिवारी, संजय पाटीदार सहित प्रबुद्धजनों का योगदान रहता है।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार