आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सम्मान

वार्ड 56 के आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं बहनों का सम्मान आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में।

भरतपुर, वार्ड नंबर 56 के सूरजमल नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सेवा, सम्मान एवं स्नेह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी में कार्यरत सहायिका बहनों, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों ने पार्षद कल्पेश शर्मा एवं उनके कार्यकर्ता साथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर निस्वार्थ भाव से सेवाएं दे रही सहायिका बहनों को तुलसी के पौधे एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनके सेवाभाव, समर्पण एवं योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर पार्षद कल्पेश शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें बच्चों के प्रारंभिक विकास, संस्कार एवं बेहतर भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्य को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेदारी है।
शर्मा ने वार्डवासियों द्वारा दिए गए स्नेह एवं सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड 56 की सेवा उनका संकल्प है और क्षेत्रवासियों का विश्वास उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम में सूरजमल नगर की मातृशक्ति, वरिष्ठजन, आंगनबाड़ी परिवार एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार