कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज अनंत चतुर्दशी पर भव्य गणपति शोभायात्रा, सूरजपोल गेट से होगा शुभारंभ

कोटा, 25 सितंबर। अनंत चतुर्दशी महापर्व के अवसर पर आज कोटा शहर गणपति बप्पा की भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक उत्सव में सराबोर रहेगा।

गली-मोहल्लों, कॉलोनियों और विभिन्न गणेश मंडलों में स्थापित गणपति प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन यात्राएं निकाली जाएंगी।

श्री अनंत चतुर्दशी महोत्सव आयोजन समिति, विकास भवन, रावतभाटा रोड, कोटा की ओर से आयोजित मुख्य कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को प्रातः 11:30 बजे सूरजपोल गेट, गुमानपुरा से भगवान गणपति के पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों की झलक सहित विभिन्न कार्यक्रम इसकी शोभा बढ़ाएंगे।

समिति की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी डॉ. हेमा सरस्वती जी, आयोजन समिति प्रमुख एवं प्रभारी श्री सुमेर सिंह जी तथा श्री योगेश जी (दामू) सह-प्रभारी के रूप में आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजन समिति के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी भी मुख्य कार्यक्रम सहित कोटा शहर के अन्य गणपति विसर्जन एवं शोभायात्रा कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गणपति विसर्जन यात्राएं निकली जाएंगी। प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ आज पूरा कोटा अपने आराध्य को भावपूर्ण विदाई देगा।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत