रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं का प्रेम, स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत : किरण देव

रायपुर विमानतल में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार को दिल्ली से उपचार उपरांत रायपुर पहुँचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के स्वागत के लिए भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर विमानतल पहुँचे। दो महीने बाद अपनी धरती छत्तीसगढ़ लौटने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव का रायपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि पार्टी परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता ने जो प्रेम, स्नेह और विश्वास दिया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। न सिर्फ कार्यकर्ताओं ने, बल्कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने राजनीतिक क्षेत्र के अन्य दलों के लोगों ने भी अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं, जिसके लिए वे सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री देव ने बताया कि अगले 10 दिनों तक वे रायपुर में रहकर फिजियोथेरेपी का कोर्स पूरा करेंगे और इसके पश्चात माँ दन्तेश्वरी के दर्शन के लिए दन्तेवाड़ा जाएंगे और फिर जगदलपुर में पहुँचेंगे। इसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ का प्रवास प्रारम्भ करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी है, उनके केंद्र में मंत्री रहते लम्बे अनुभव और संगठन कार्य में दक्षता का लाभ हम सभी को मिलेगा। साथ ही सह-प्रभारी श्री शंभू का मार्गदर्शन भी संगठन को और अधिक व्यवस्थित और सशक्त बनाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष…

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

.सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शहर में निकली पैदल यात्रा,SDM को सौंपा ज्ञापन पत्र। डबरा के गौरव सौरव गुर्जर से जुड़े हालिया मामले को लेकर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

सौरव गुर्जर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पैदल यात्रा

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

वृंदावन में 3 दिवसीय नौका उत्सव संपन्न

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, तीन आरोपी हिरासत में

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

कोटा में आज गणपति विसर्जन की भव्य शोभायात्रा

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत

रायपुर एयरपोर्ट पर किरण देव का भव्य स्वागत