जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

कटनी/स्लीमनाबाद। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अपनी समस्याओं की शिकायत लेकर पहुंचे स्लीमनाबाद निवासी बुजुर्ग शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह को शिकायत करना कथित तौर पर भारी पड़ गया। बुजुर्ग ने कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें रखीं। उनका आरोप था कि उनके घर के सामने बनी नाली की लंबे समय से सफाई नहीं की जाती, जिसके कारण गंदा पानी उनके घर में भर जाता है। इसके अलावा उनके घर में नल-जल कनेक्शन नहीं दिए जाने तथा शासन की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात भी उन्होंने कलेक्टर के समक्ष रखी।
शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने मौके पर ही संबंधित पंचायत सचिव और सरपंच को बुलाया तथा शिकायतकर्ता की समस्या का तत्काल निराकरण कराने के मौखिक निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
कलेक्टर के जाते ही बदला माहौल?
शिकायतकर्ता लक्ष्मण सिंह के अनुसार, कलेक्टर के जाने के बाद स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिव ने शिकायत को लेकर उनसे कथित तौर पर सख्त लहजे में बात की। सचिव द्वारा कथित रूप से कहा गया कि जब तक नल-जल सहित अन्य बकाया राशि जमा नहीं की जाती, तब तक उन्हें किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि किसी ग्रामीण को अपनी समस्या शासन-प्रशासन के सामने रखने के बाद ही इस तरह की कथित चेतावनी का सामना करना पड़े, तो मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य धरातल पर कैसे पूरा होगा?
बुजुर्ग शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में कलेक्टर के सामने गुहार लगाई थी, लेकिन शिकायत के बाद कथित तौर पर उन्हें ही दबाव का सामना करना पड़ा। ऐसे में देखना होगा कि कलेक्टर द्वारा दिए गए तत्काल निराकरण के निर्देशों पर पंचायत स्तर पर कितना अमल होता है और शिकायतकर्ता की नाली, नल-जल तथा अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का वास्तव में समाधान हो पाता है या नहीं।
सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या जनविश्वास अभियान में शिकायत करना ग्रामीण के लिए राहत का रास्ता बनेगा या शिकायत के बाद उसे पंचायत स्तर पर कथित दबाव का सामना करना पड़ेगा?

Related Posts

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

संदीप मौर्य✍️ कटनी। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं वर्षी मेले को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगर…

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

कटनी (24 सितंबर)। जिला खनिज प्रतिष्ठान मद (डीएमएफ) के अंतर्गत प्रस्तावित विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिले में बेसलाइन सर्वेक्षण कराया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

जनविश्वास अभियान में बुजुर्ग ने सुनाई समस्या, कलेक्टर ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश; शिकायत के बाद सचिव के कथित धमकाने से उठे सवाल

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

“गणेश विसर्जन से वर्षी मेले तक निगम की तैयारी, महापौर ने सफाई-स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश”

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

डीएमएफ के विकास कार्यों की नींव बनेगा बेसलाइन सर्वेजिला पंचायत सीईओ कौर ने जनपद पंचायतों के सीईओ को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे के दिए निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

बारिश के बीच गणेश विसर्जन की तैयारियों का जायजा, कलेक्टर-एसपी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

स्लीमनाबाद में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: मकान से 54.84 बल्क लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन

कटनी मार्बल की बनेगी अलग पहचान, एसोसिएशन बनाकर जीआई टैग के लिए होगा आवेदन