पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी का निर्धारण प्रधान पदों सहित जिला परिषद एवं सात पंचायत समितियों के वार्डों का आरक्षण तय भरतपुर, 23 सितम्बर। आगामी पंचायतीराज चुनावों के लिए प्रधान पदों तथा जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी बुधवार को जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में निकाली गई। निर्धारित आरक्षण मापदंडों के अनुसार लॉटरी के माध्यम से आरक्षण तय किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान पदों का आरक्षण: सेवर—अनुसूचित जाति, भुसावर व वैर—सामान्य महिला, उच्चैन—अनुसूचित जाति महिला, रूपवास व नदबई—सामान्य तथा बयाना—अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। जिला परिषद: 31 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला एवं सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार आरक्षण तय किया गया। पंचायत समितियां: सेवर के 21, नदबई के 27, उच्चैन के 15, बयाना के 33, भुसावर के 19, वैर के 19 तथा रूपवास के 25 वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला एवं सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया।

Related Posts

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण की सनसनीखेज सूचना से हड़कंप मच गया। NH-44 के पास पवन यादव को कार सवार बदमाशों द्वारा जबरन ले जाने की बात सामने आई है।…

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए जयपुर में आरक्षण लॉटरी सम्पन्न जयपुर, 23 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

दतिया में युवक के अपहरण से हड़कंप, पुलिस ने किया रेस्क्यू

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव की आरक्षण लॉटरी पूरी

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

इंस्पेक्टर की हत्या के बाद RTO चेकपोस्ट का वीडियो वायरल, वसूली पर सवाल

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

कूकस में 90 फीट गहरे कुएं से 4 लोगों का रेस्क्यू

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

पंचायतीराज चुनाव: आरक्षण लॉटरी तय, प्रधान पदों का हुआ निर्धारण

देविका प्रोजेक्ट पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग

देविका प्रोजेक्ट पर सियासत तेज, CBI जांच की मांग