कोटा में तेजा दशमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

कोटा। तेजा दशमी के अवसर पर कोटा के किशोर सागर की पाल स्थित श्री तेजाजी महाराज मंदिर में आज श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला।

सुबह से ही कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं और तेजाजी महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर के आसपास मेले जैसा माहौल बना हुआ है।

प्रसाद, पूजा सामग्री, बच्चों के खिलौने तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकानें भी सजी हैं, जिससे स्थानीय छोटे व्यापारियों को रोजगार और व्यापार का अवसर मिल रहा है।

तेजा दशमी राजस्थान में लोकदेवता वीर तेजाजी की स्मृति और वचनपालन की लोकपरंपरा से जुड़ा प्रमुख पर्व है।

प्रसारण हेतु विशेष संदेश:-

लोकमान्यता में तेजाजी की पूजा का संबंध सर्पदंश से भी जोड़ा जाता है।
हालांकि सर्पदंश की स्थिति मे धार्मिक आस्था के साथ तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है, क्योंकि चिकित्सा उपचार में देरी जानलेवा हो सकती है।

Related Posts

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा भितरवार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब अवैध शराब और…

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

झांसी में युवती की मौत से सनसनी, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र से युवती की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, सड़क पर उतरीं

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

झांसी में युवती की मौत, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

इंजीनियरिंग के छात्र निकले चेन स्नैचर, पुलिस ने किया खुलासा

इंजीनियरिंग के छात्र निकले चेन स्नैचर, पुलिस ने किया खुलासा

अनुराधा सिंह बनीं भरतपुर मेयर, BJP ने मनाया जश्न

अनुराधा सिंह बनीं भरतपुर मेयर, BJP ने मनाया जश्न

पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, प्लॉट कब्जे का आरोप

पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, प्लॉट कब्जे का आरोप

बहराइच में सपा महिला संवाद में उमड़ा भारी जनसमूह

बहराइच में सपा महिला संवाद में उमड़ा भारी जनसमूह