शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर किया हमला; स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ा

कटनी/स्लीमनाबाद। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में स्लीमनाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 672/26 में पुलिस ने लवकेश उर्फ लवकुश उर्फ लोकेश पिता धनीराम वासुदेव (25), ललित उर्फ लल्ली पिता मिठाई लाल वासुदेव (23), दीपक पिता गुल्ली उर्फ मूलचंद वासुदेव (22) तीनों निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद तथा आदर्श उर्फ अब्बास पिता अरविन्द्र पटेल (21), निवासी डोहली, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार किया।
इसी कार्रवाई के क्रम में अपराध क्रमांक 370/26 में आरोपी हरिओम पिता नंदीलाल वासुदेव, निवासी सलैया फाटक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद विधिवत कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पालन में सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक काशीराम झारिया, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, आरक्षक रजनीश तेकाम, अंचल सिंह, अभिषेक सिंह, सोने सिंह एवं महिला आरक्षक नेहा शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत निवार पुलिस को…

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर किया हमला; स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ा

शराब के लिए पैसे मांगे, इनकार पर किया हमला; स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ा

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

निवार पुलिस का कड़ा प्रहार: रंगमंच पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नगदी व ताश के पत्ते जब्त

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नहर पुलिया के पास शराब की बोरी लेकर बैठा था युवक, बहोरीबंद पुलिस ने दबोचा

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

नशीली गोलियों की बड़ी खेप के साथ तीन दबोचे, 3000 नाइट्राजेपाम बरामद; एक आरोपी फरार

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

उरी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर बलिदानियों को किया नमन

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

VHP स्थापना दिवस पर काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम