गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल लगाने की जगह को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
जानकारी के अनुसार, गणपति पंडाल लगाने को लेकर जय चड्ढा और कर्ण सिंह चौहान के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किस हिस्से में पंडाल लगाया जाए, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। मामला बढ़ने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
सिक्योरिटी गार्ड बुलाने की भी चर्चा
विवाद के दौरान एक पक्ष की ओर से डीआईएस सिक्योरिटी गार्ड के कुछ कर्मचारियों को मौके पर बुलाए जाने की भी चर्चा सामने आई है। इसके बाद मौके का माहौल और तनावपूर्ण होने की बात कही जा रही है। कुछ स्थानीय युवकों के भी घटनास्थल पर पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों को किस उद्देश्य से बुलाया गया था और उनकी मौके पर क्या भूमिका रही, इसकी पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इस संबंध में सामने आ रही जानकारी को पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट माना जा सकेगा।
सूचना मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस
विवाद की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी के बाद मौके पर बढ़ रहा तनाव नियंत्रित हुआ और किसी बड़े टकराव की स्थिति टल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गणपति उत्सव के दौरान पंडाल लगाने को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद कुछ देर तक चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही विवाद से जुड़े लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई।
जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी स्थिति
फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह, घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका और सिक्योरिटी गार्ड कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने से जुड़ी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Posts

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

संदीप मौर्य✍️ कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। एफआईआर निरस्त कराने और अग्रिम जमानत की मांग को लेकर…

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

संदीप मौर्य✍️ कटनी। माधवनगर में जुए के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। रॉबर्ट लाइन क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर पहुंची…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा