उसावां में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गुरा बरेला गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।






